रैली रिपोर्ट कल्पना की उड़ान
Listen now
Description
May 15, 2024, 11:38AM May 15, 2024, 11:38AM आज की रैली रिपोर्ट में हम बात करेंगे कल्पना सोरेन की। हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के एक महीने बाद कल्पना सोरेन ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। राजनीति में उनका व्यक्तिगत तजुर्बा दो महीने का ही रहा है, मगर इस अंतराल में कल्पना ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे लगातार लोगों के बीच जा रही हैं, आदिवासी समाज और महिलाओं के मुद्दे उठाने के अलावा केंद्र की सरकार पर हमला भी करती हैं और इंडिया गठबंधन के प्रति अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराती हैं। 2024 का यह चुनाव एक आदिवासी महिला को राजनीति में स्वतंत्र हैसियत बनाने का अवसर दे रहा है। क्या यह आपके लिए अफ़सोस की बात नहीं है कि एक प्रदेश में, एक पार्टी में, एक नई नेता जन्म ले रही है, अपनी पहचान बना रही है और आपको इसकी कोई जानकारी ही नहीं है?
More Episodes
May 22, 2024, 11:41AM May 22, 2024, 11:41AM तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के...
Published 05/22/24
Published 05/22/24
May 22, 2024, 09:36AM May 22, 2024, 09:36AM आपने बहुत बार सुना होगा कि सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दे रही है। इन लोगों की पहचान राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों तक सीमित कर दी जाती है मगर क्या आप तक उन लोगों की तस्वीरें कभी पहुँची हैं जो इस राशन पर निर्भर हैं? क्या आप जानते हैं कि...
Published 05/22/24