मुंबई की जानलेवा होर्डिंग ज़िम्मेदार कौन
Listen now
Description
May 16, 2024, 03:09PM May 16, 2024, 03:09PM मुंबई के घाटकोपर में ढाई सौ टन की एक विशाल होर्डिंग गिर जाने से 16 लोग मर गए। इस हादसे के 48 घंटे बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी इलाके में रोड शो करने पहुंचते हैं। जिस दिन प्रधानमंत्री का रोड शो था, उस दिन भी दो शव बरामद हुए थे, तब भी रोड शो हुआ। उनके रोड शो के बाद अगली सुबह भी दो शवों को मलबे से निकाला गया मगर उन्होंने परिजनों के लिए एक शब्द तक नहीं कहा। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? गोदी मीडिया के इंटरव्यू में प्रधानमंत्री बार-बार भावुक हो रहे हैं, आपको बताया जा रहा है कि वे संवेदनशील व्यक्ति हैं। मगर जब असल में संवेदना व्यक्त करने का समय आता है तब प्रधानमंत्री को क्या हो जाता है? चाहे घाटकोपर की त्रासदी हो, महिला पहलवानों का संघर्ष या प्रज्वल रेवन्ना का अपराध - प्रधानमंत्री की चुप्पी बता रही है कि अब उन्होंने बोलने की औपचारिकता से भी नमस्कार कर लिया है।
More Episodes
May 22, 2024, 11:41AM May 22, 2024, 11:41AM तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के...
Published 05/22/24
Published 05/22/24
May 22, 2024, 09:36AM May 22, 2024, 09:36AM आपने बहुत बार सुना होगा कि सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दे रही है। इन लोगों की पहचान राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों तक सीमित कर दी जाती है मगर क्या आप तक उन लोगों की तस्वीरें कभी पहुँची हैं जो इस राशन पर निर्भर हैं? क्या आप जानते हैं कि...
Published 05/22/24