यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 22 मार्च 2024
Listen now
Description
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ग़ाज़ा में युद्ध के कारण, उत्तरी इलाक़े में भुखमरी के हालात, यूएन टीमों ने जताया गहरा क्षोभ. युद्धविराम की ज़रूरत बताने वाला अमेरिकी प्रस्ताव, सुरक्षा परिषद में नाकाम. यूक्रेन में बिजली संयंत्रों पर रूसी हमलों की कड़ी निन्दा, 15 लाख लोगों की बिजली आपूर्ति ठप. जलवायु परिवर्तन के मुख्य संकेतकों ने फिर से किए नए रिकॉर्ड स्थापित, WMO की एक रिपोर्ट. म्याँमार में, सैन्य बलों द्वारा आम नागरिकों के साथ की जा रही ‘क्रूरताओं’ को रोके जाने की पुकार. और सुनिएगा एक विशेष बातचीत – लैंगिक समानता और महिला मज़बूती विषय पर- कान्ता सिंह के साथ, जोकि  – भारत में UN Women की उप अध्यक्ष हैं.
More Episodes
इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... रफ़ाह में इसराइल के सम्भावित सैन्य हमले से क़त्लेआम होने की आशंका, संयम की अपील.  ग़ाज़ा में इसराइली हमलों में हुई तबाही में, मलबे में 10 हज़ार शव दबे होने की सम्भावना. ग़ाज़ा युद्ध के विरोध में, कुछ अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हुए प्रदर्शनों पर अत्यधिक बल...
Published 05/04/24
इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... ग़ाज़ा में इसराइली बमबारी में तबाह बुनियादी ढाँचे का मलबा साफ़ करने में लगेंगे कम से कम 14 वर्ष.  ग़ाज़ा के दो अस्पतालों में मिली सामूहिक क़ब्रों से बरामद शवों के साथ युद्धापराध होने के सन्देह. ग़ाज़ा के भीषण युद्ध में लोगों की भौतिक ज़रूरतों के साथ-साथ रूहों...
Published 04/26/24