Geet | Sheoraj Singh 'Bechain'
Listen now
Description
गीत | डॉ श्योराज सिंह 'बेचैन'  मज़दूर-किसानों के अधर यूँ ही कहेंगे। हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे।। मज़हब, धर्म  के नाम पर लड़ना नहीं हमें। फिर्को में जातियों में बिखरना नहीं हमें |। हम नेक थे, हम नेक हैं, हम नेक रहेंगे । समता की भूख हमसे कह रही है अब उठो। सामन्तों, दरिन्दों की बढ़ो, रीढ़ तोड़ दो ।। अपने हकूक दुश्मनों से लेके रहेंगे | कैसा अछूत-छूत क्या, हैं हिन्दू क्या मुसलमान । यकरसाँ हैं ज़माने के रफीको! सभी इन्सान |। जो फर्क करेगा उसे जाहिल कहेंगे | फिकों से, जुबानों से तो ऊपर उठे हैं हम । तूफान की रफ़्तार से आगे बढ़े हैं हम ।। मेहनत के हक के वास्ते लड़ते ही रहेंगे । हमको तो शहीदों की शहादत पर नाज़ है। दलितों के खून में रँगा ये तख़्तो-ताज़ है।। इस मुल्क को महफूज़ हमेशा ही देखेंगे | सदियों से पी रहे हैं सितमगर लहू के जाम। मजलूम की तबाही बढ़ाता है यह निज़ाम |। सहने को बहुत सह लिया बस अब न सहेंगे | दुनिया में कमेरों ने चमत्कार किया है। नाकारों, निठल्लों ने सदा खून पिया है।। इस जोंक सी फितरत को उभरने नहीं देंगे | समता, स्वतन्त्रता के नये गीत गाएँ हम | इंसानी भाईचारे के डंके बजाएँ हम |। मेहनतकशों जहान के मिल बैठ कहेंगे। हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे।।
More Episodes
मेरे बेटे | कविता कादम्बरी मेरे बेटे                                                       कभी इतने ऊँचे मत होना  कि कंधे पर सिर रखकर कोई रोना चाहे तो  उसे लगानी पड़े सीढ़ियाँ  न कभी इतने बुद्धिजीवी  कि मेहनतकशों के रंग से अलग हो जाए तुम्हारा रंग  इतने इज़्ज़तदार भी न होना  कि मुँह के बल गिरो तो...
Published 06/26/24
बाद के दिनों में  प्रेमिकाएँ | रूपम मिश्रा  बाद के दिनों में प्रेमिकाएँ पत्नियाँ बन गईं वे सहेजने लगीं प्रेमी को जैसे मुफलिसी के दिनों में अम्मा घी की गगरी सहेजती थीं वे दिन भर के इन्तजार के बाद भी ड्राइव करते प्रेमी से फोन पर बात नहीं करतीं वे लड़ने लगीं कम सोने और ज़्यादा शराब पीने पर प्रेमी जो...
Published 06/25/24
Published 06/25/24