Aurat Ki Ghulami | Sheoraj Singh 'Bechain'
Listen now
Description
औरत की गुलामी | डॉ श्योराज सिंह ‘बेचैन’  किसी आँख में लहू है- किसी आँख में पानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। पैदा हुई थी जिस दिन- घर शोक में डूबा था। बेटे की तरह उसका- उत्सव नहीं मना था। बंदिश भरा है बचपन- बोझिल-सी जवानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। तालीम में कमतर है-- बाहरी हवा ज़हर है। लड़का कहीं भी जाए- उस पर कड़ी नज़र है। उसे जान गँवा कर भी- हर रस्म निभानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। कभी अग्नि परीक्षा में- औरत ही तो बैठी थी। होती थी जब सती तो- औरत ही तो होती थी। उसी जुल्म की बकाया-- पर्दा भी निशानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। कानून समाजों के- एकतरफा नसीहत है। जिसे दिल से नहीं चाहा- वही प्यार मुसीबत है। दौलत-पसन्द दुनिया- मतलब की दीवानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। अब वक़्त है वो अपने- आयाम ख़ुद बनाये। तालीम हो या सर्विस- अपने हकूक पाये। मिलजुल के विषमता- की दीवार गिरानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है। ससुराल सताये फिर- मुमकिन ही नहीं होगा। स्टोव जलाये फिर- मुमकिन ही नहीं होगा। दिन-चैन के आएँगे- यह रात तो जानी है। औरत की गुलामी भी- एक लम्बी कहानी है।
More Episodes
मेरे बेटे | कविता कादम्बरी मेरे बेटे                                                       कभी इतने ऊँचे मत होना  कि कंधे पर सिर रखकर कोई रोना चाहे तो  उसे लगानी पड़े सीढ़ियाँ  न कभी इतने बुद्धिजीवी  कि मेहनतकशों के रंग से अलग हो जाए तुम्हारा रंग  इतने इज़्ज़तदार भी न होना  कि मुँह के बल गिरो तो...
Published 06/26/24
बाद के दिनों में  प्रेमिकाएँ | रूपम मिश्रा  बाद के दिनों में प्रेमिकाएँ पत्नियाँ बन गईं वे सहेजने लगीं प्रेमी को जैसे मुफलिसी के दिनों में अम्मा घी की गगरी सहेजती थीं वे दिन भर के इन्तजार के बाद भी ड्राइव करते प्रेमी से फोन पर बात नहीं करतीं वे लड़ने लगीं कम सोने और ज़्यादा शराब पीने पर प्रेमी जो...
Published 06/25/24
Published 06/25/24